INFORMATION

*सूचना - *कोयलांचल के इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इसे और बेहतर बनाने के लिए अपने अमूल्य विचारों से कृपया अवगत कराएं. धन्यवाद !

Wednesday, 23 January 2013

Rail Fare ....

       21 जनवरी तक 25 किलोमीटर तक की रेल यात्रा करना सस्ता था बजाये प्लेटफार्म टिकट खरीद कर स्टेशन के अन्दर दाखिल होने के, मगर कब तक यह गड़बड़ झाला चलता, सो रेलवे ने फुटकर पैसों का लफड़ा ही ख़तम कर दिया और सीधे सीधे किराये में बढ़ोत्तरी कर डाली। अब छोटी दूरी का किराया 2 या 3 रुपये नहीं होगा बल्कि सीधे 5 रुपये कर दिया गया है। 
        किराया बढ़ोत्तरी में रेलवे ने सीधा सा फार्मूला निकला है की अगर वर्तमान किराये के अंतिम में 1 अथवा 6 आता है तो अब लिए जाने वाले किराए में 1 रुपये कम कर दिया गया है जैसे अगर किराया 6 रुपये था तो वह 5 रुपये हो गया है और अगर पहले 11 रुपये किराया था तो वह 10 रुपये हो गया है, इसी तरह 16 को 15, 21 को 20, 31 को 30 कर दिया गया है। 
        मगर "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त ....."
        और वो ये कि अगर किराये के अंत में 2, 3 या फिर 4 रुपये हैं तो किराया बनेगा पूरे 5 रुपये और 7, 8 अथवा 9  से अंत होने वाले किराये के वसूले जायेंगे पूरे 10 रुपये, तो मतलब "कहीं ख़ुशी कहीं गम"। बहरहाल रेलवे में एक और बदलाव होने जा रहा है, और वो ये है की अगर आप 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अथवा 1 सितम्बर से 31 जनवरी के बीच यात्रा करने की सोच रहें है तो आपको व्यस्त अवधि के नाम पर ज्यादा किराया देना पड़ सकता है और इस किराये के भार से बचने के लिए आपको गैर व्यस्त अवधि यानी कि 1 फ़रवरी से 31 मार्च अथवा 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच यात्रा का मुहूर्त निकलना होगा। और हाँ राजधानी तथा शताब्दी ट्रेनों में 5 साल से कम उम्र के बच्चो का किराया तो नहीं लगेगा साथ ही उन्हें खाना भी मुफ्त मिलेगा। अतएव यात्रा की अग्रिम शुभकामना !