मंहगाई से परेशान हाल जनता के लिए एक और बुरी खबर "बस" का किराया फिर बढ़ा दिया गया है। अभी कुछ दिनों पहले 30 जुलाई 2012 को ही बसों का किराया बढाया गया था, मगर बस आपरेटरों के दवाब में राज्य सरकार ने किरायों में फिर बढ़ोत्तरी कर दी। गनीमत है की रेल किराया सामान्य बना हुआ है वरना लोगों की आवाजाही रुक जाती। कोयलांचल के बुढार से शहडोल तक जहाँ रेल का किराया मात्र 3 रुपये है वहीँ बस का किराया 21 रुपये हैं यानी 18 रुपये ज्यादा। यही हाल अन्य दूरियों तक के किराये में बढ़ोत्तरी के साथ नजर आ रहा है।
बस के किराये में अत्यधिक वृद्धि 25 अगस्त 2008 के बाद पहली बार 12 अगस्त 2010 को हुआ जब प्रति किलोमीटर 65 पैसे की दर तय की गयी, दो साल बाद ही बीते 30 जुलाई 2012 को यह किराया प्रति किलोमीटर 75 पैसे कर दिया गया और अब 26 अक्टूबर 2012 से मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत अधिसूचना जारी कर प्रति किलोमीटर का किराया 80 पैसे निर्धारित कर दिया गया है। गौरतलब है की पहले 5 किलोमीटर तक का बेस किराया 5 रुपये निर्धारित है उसके उसके बाद छटवें किलोमीटर से नयी दर किराए में जुड़ेगी, यानी अगर कोई 10 किलोमीटर की यात्रा करता है तो उसका किराया होगा (पहले 5 किलोमीटर के लिए 5 + अगले 5 किलोमीटर के लिए 80 पैसे की दर से 4 रुपये) = कुल 9 रुपये।
बस का किराया तो बढ़ गया लेकिन बस संचालक बढ़ोतरी की आड़ में मनमाना किराया न वसूलें इसके लिए आप सभी के लिए यहाँ किराये का चार्ट प्रस्तुत है। अगर आप से कोई बस कंडेक्टर ज्यादा किराया मांगे तो आप परिवहन विभाग की प्रमाणित किराया सूची दिखाने को कह सकते हैं या उसकी शिकायत समाचार पत्रों सहित समीपी परिवहन विभाग में भी कर सकते हैं।
किलोमीटर किराया किलोमीटर किराया
| 1 | 5.00 | 26 | 21.80 | |
| 2 | 5.00 | 27 | 22.60 | |
| 3 | 5.00 | 28 | 23.40 | |
| 4 | 5.00 | 29 | 24.20 | |
| 5 | 5.00 | 30 | 25.00 | |
| 6 | 5.80 | 31 | 25.80 | |
| 7 | 6.60 | 32 | 26.60 | |
| 8 | 7.40 | 33 | 27.40 | |
| 9 | 8.20 | 34 | 28.20 | |
| 10 | 9.00 | 35 | 29.00 | |
| 11 | 9.80 | 36 | 29.80 | |
| 12 | 10.60 | 37 | 30.60 | |
| 13 | 11.40 | 38 | 31.40 | |
| 14 | 12.20 | 39 | 32.20 | |
| 15 | 13.00 | 40 | 33.00 | |
| 16 | 13.80 | 41 | 33.80 | |
| 17 | 14.60 | 42 | 34.60 | |
| 18 | 15.40 | 43 | 35.40 | |
| 19 | 16.20 | 44 | 36.20 | |
| 20 | 17.00 | 45 | 37.00 | |
| 21 | 17.80 | 46 | 37.80 | |
| 22 | 18.60 | 47 | 38.60 | |
| 23 | 19.40 | 48 | 39.40 | |
| 24 | 20.20 | 49 | 40.20 | |
| 25 | 21.00 | 50 | 41.00 |