आज गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गयीं. नगर में जगह जगह स्थापित और भक्ति भाव से पूजित गणेश प्रतिमाओं की कुछ फोटो आपके दर्शनार्थ यहाँ प्रस्तुत है. आप सोच रहें होंगे, गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कराने वाले पेज का शीर्षक "असमंजस" क्यों रखा गया है ? तो बात इतनी सी है की जब श्रद्धालु गणेश प्रतिमा स्थापित करने की लिए उन्हें लेकर आते हैं तो जो ख़ुशी दिखाई जाती है, उससे कई गुना ज्यादा ख़ुशी प्रतिमा विसर्जित करते समय नजर आती है, लोग नाचते हैं, गुलाल उड़ाते हैं, ऐसा क्यों ? शायद आप में से किसी के पास इसका कोई तर्क पूर्ण उत्तर हो तो कृपया हम सबको जरूर बताएं, ताकि असमंजस के बादल छंट सके और जानकारी का उजाला हो.
INFORMATION
Saturday, 29 September 2012
असमंजस
Friday, 28 September 2012
उपग्रह की तस्वीरों में शहर
इस ब्लॉग में धनपुरी का नक्शा पहले ही प्रकाशित किया जा चुका है, आप सबने देखा ही होगा, लीजिये अब उपग्रह से खींची गयी तस्वीर भी उपलब्ध है। यूँ तो इसे गूगल मैप से भी देखा जा सकता है, लेकिंन आप सभी का समय बचाते हुए इसे दूरी के हिसाब से यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है। पहली उपग्रह तस्वीर 500 मीटर तक की है और दूसरी 200 मीटर, तीसरी 100 मीटर और चौथी तस्वीर मात्र 50 मीटर की दूरी से ली गयी है।
Friday, 21 September 2012
प्रतीक्षित .....
हजारो शिक्षको की भर्ती की खबर भर से बेरोजगारों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। परीक्षा के बाद से प्रतिभागियों को परिणाम का इन्तजार था और परिणाम के बाद भर्ती की प्रतीक्षा होने लगी, इस दरम्यान बहुत से जानो ने बे सर पैर की खबरे भी खूब उडाई, कोई कोई तो भर्ती हो जाने की अफवाह तक फैलाते सुने गये, बहरहाल परीक्षा उत्तीर्ण किये सौभाग्यशाली जानो की लिए अच्छी खबर है, कि भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है, और इसकी तैयारी एजुकेशन पोर्टल पर दिखाई भी देने लगी है, आप भी देंखे इसकी पहली झलक ....! ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में पहले D.ed. वाले प्रत्याशियों को मौका दिया जायेगा, और उनके रोल नंबर, कक्षा १२ के प्राप्तांक, जाति और निवास प्रमाण पत्र का मिलान किया जायेगा।
सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रो के लिए भर्ती होगी और इस साल केवल जनपद पंचायतो के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कुल 49859 पदों पर भर्ती संभावित है जिनमे फ़िलहाल शहडोल जिले के लिए कुल 1086 पद रिक्त हैं, अनुपपुर जिले में 402, उमरिया जिले में 972 पद रिक्त हैं जबकि सतना जिले में 1426, रीवा जिले में 2538 पद रिक्त हैं। सीधी जिले में 1211और सिंगरौली जिले में 2350 पद रिक्त हैं।
समय सारणी
संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 के लिए जो समय सारणी तय की गयी है वो कुछ इस तरह है।
(नोट :- ये प्रक्रिया समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी होने के बाद ही प्रारंभ होगी )
प्रदेश स्तरीय समेकित विज्ञापन जारी होने की तारीख - 10 अक्टूबर 2012 के बाद किसी भी दिन
जिला स्तरीय सत्यापन केन्द्रों में प्रमाण पर्त्रो की जांच एवं पंजीयन - 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर
अभ्यर्थियों द्वारा जनपद पंचायतों का ऑनलाइन चयन, किओस्क से - 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर
ऑनलाइन मेरिट सूची की उपलब्धता - 3 नवम्बर 2012 को सायं 4 बजे
चयनित अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्ति प्राप्त करना - 4 नवम्बर 2012 से 16 नवम्बर 2012 तक
(यह जानकरी जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत की जा रही है)
सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रो के लिए भर्ती होगी और इस साल केवल जनपद पंचायतो के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कुल 49859 पदों पर भर्ती संभावित है जिनमे फ़िलहाल शहडोल जिले के लिए कुल 1086 पद रिक्त हैं, अनुपपुर जिले में 402, उमरिया जिले में 972 पद रिक्त हैं जबकि सतना जिले में 1426, रीवा जिले में 2538 पद रिक्त हैं। सीधी जिले में 1211और सिंगरौली जिले में 2350 पद रिक्त हैं।समय सारणी
संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 के लिए जो समय सारणी तय की गयी है वो कुछ इस तरह है।
(नोट :- ये प्रक्रिया समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी होने के बाद ही प्रारंभ होगी )
प्रदेश स्तरीय समेकित विज्ञापन जारी होने की तारीख - 10 अक्टूबर 2012 के बाद किसी भी दिन
जिला स्तरीय सत्यापन केन्द्रों में प्रमाण पर्त्रो की जांच एवं पंजीयन - 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर
अभ्यर्थियों द्वारा जनपद पंचायतों का ऑनलाइन चयन, किओस्क से - 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर
ऑनलाइन मेरिट सूची की उपलब्धता - 3 नवम्बर 2012 को सायं 4 बजे
चयनित अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्ति प्राप्त करना - 4 नवम्बर 2012 से 16 नवम्बर 2012 तक
(यह जानकरी जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत की जा रही है)
Friday, 7 September 2012
आंकड़ो में शहर
काले हीरे का शहर यानि कोयला नगरी धनपुरी 24.08 वर्ग किलोमीटर में बसा हुआ है, यहां कि जनसंख्या (2001 की जनगणना के अनुसार) 43914 है, जिसमें 7226 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं जो कि कुल आबादी का 16.45 प्रतिशत है और अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या 5636 है, जो कि कुल आबादी का 12.83 प्रतिशत है । धनपुरी की साक्षरता दर 75.80 प्रतिशत है जो कि शहडोल जिले में बेहतर स्तर पर है । नगर की कुल आबादी में पुरुषों की संख्या 23074 है जो की कुल आबादी का 52.54 प्रतिशत है और महिलाओं की संख्या 20840 है जो की कुल आबादी का 47.46 प्रतिशत है। जनगणना के अनुसार धनपुरी में लिंगानुपात 903 है, यानि की 1000 पुरुषों पर 903 महिलाएं। नगर की साक्षरता दर 75.80 है, जिनमे पुरुषो की साक्षरता दर 82.34 और महिलाओं की 69.26 है।
2001 की जनगणना के अनुसार धनपुरी में 10622 लोग कार्यशील हैं जो कि कुल जनसंख्या का मात्र 24.18 प्रतिशत है । उक्त कार्यशील लोगों में से 50 प्रतिशत लोग खेती, मजदूरी एवं खदान में काम कर रहे हैं जबकि 8 प्रतिशत लोग गृह उद्योग, निर्माण आदि का कार्य कर रहे हैं तथा 42 प्रतिशत लोग व्यापार, परिवहन एवं वनोपज आदि सेवा से जुड़े हुए हैं । आंकड़ो के अनुसार कार्यशील लोगों में 5063 तो कालरी कर्मचारी हैं और 196 घरेलु काम करने वाले, 5362 लोग कोई न कोई काम करके रोजी रोटी कमा रहे हैं, फिर भी नगर में बेरोजगारों की संख्या 33293 के लगभग है।
धनपुरी में घरो की संख्या 7935 है जहाँ 5 की औसत से 43914 लोग रह रहे हैं। 24 वार्डो वाले इस शहर के 12 वार्ड में नगर पालिका के माध्यम से पेयजल घरो तक पहुँच रहा है वहीँ 10 वार्ड में कालरी पेयजल घरो तक पंहुचा रही है, नगर के 2 वार्डो में दोनों संस्थाओं के माध्यम से पेयजल पहुँचाया जा रहा है।
धनपुरी में घरो की संख्या 7935 है जहाँ 5 की औसत से 43914 लोग रह रहे हैं। 24 वार्डो वाले इस शहर के 12 वार्ड में नगर पालिका के माध्यम से पेयजल घरो तक पहुँच रहा है वहीँ 10 वार्ड में कालरी पेयजल घरो तक पंहुचा रही है, नगर के 2 वार्डो में दोनों संस्थाओं के माध्यम से पेयजल पहुँचाया जा रहा है।
धनपुरी नगर में कुल 73.60 किलोमीटर की सड़क बनी हुई है जिसमें नगर पालिका की 60.37 किलोमीटर एवं राज्य सड़क की लम्बाई 13.23 किलोमीटर है । नगर पालिका के कोटे की 60.37 किलोमीटर की सड़क में पक्की सड़क की लम्बाई 50.07 किलोमीटर है जिनमे WBM सड़क की लम्बाई 10.57 किलोमीटर, ब्लैक टॉप की लम्बाई 15.20 किलोमीटर और कांक्रीट स्लैब की लम्बाई 24.30 किलोमीटर है। नगर में 18.30 किलोमीटर की कच्ची सड़क भी है जिनमे 10.50 तो चलने योग्य है लेकिन 7.80 किलोमीटर की सड़क चलने योग्य भी नहीं है।
Subscribe to:
Comments (Atom)



