INFORMATION

*सूचना - *कोयलांचल के इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इसे और बेहतर बनाने के लिए अपने अमूल्य विचारों से कृपया अवगत कराएं. धन्यवाद !

Saturday, 11 August 2012


नगर में उत्साह एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव


भये प्रकट गोपाला की अनुगूंज के साथ धनपुरी नगर के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण  मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया गया । मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित हुए और मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण की झांकी को देखकर भावविभोर हुए । पानी की रिमझिम के बीच मंदिर की व्यवस्था समिति  द्वारा उत्सव की तैयारियों में कोई कमी नही छोड़ी गई । पानी की वजह से बैठक व्यवस्था प्रभावित न हो इस पर खास ध्यान देते हुए उम्दा इंतजाम किए गये । मंदिर की आकर्षक साज सज्जा श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को बेहद पसंद आयी और सुबह से श्रद्धालुओं का तांता मंदिर में लगा रहा । रात्रि ग्यारह बजे मंदिर के पट बंद कर दिये गये और विशेष पूजन उपरांत ठीक मध्यरात्रि में मंदिर के गर्भगृह के द्वार खुले जहां श्री कृष्ण लला की मनोहारी छवि की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर नजर आए शंख , घंटे, घडि़याल एवं करतल ध्वनि के मध्य श्री कृष्ण  की आरती सम्पन्न हुई तदोपरान्त सूखे मेवे युक्त प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया ।

भजन से श्रोता हुए भाव विभोर
श्री कृष्ण  जन्मोत्सव पर रामायण गायन की परंपरा रही है इस वर्ष  श्रीरामचरित मानस गायन के साथ ही भजन की प्रस्तुति दी गई जिससे श्रोता भाव विभोर नजर आए । श्रीरामचरित मानस के दोहे और चैपाइयों के बीच संगीतमय भजन उपस्थित जनों को काफी पसंद आया ।

हरे माधव सेवा समिति का योगदान
जन्माष्टमी  के अवसर पर हर कोई किसी न किसी रूप से आयोजन में सहयोग प्रदान करने का प्रयास करते हैं इनमें से हरे माधव सेवा समिति बुढ़ार द्वारा श्रद्धालुओं के जूते चप्पल के सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली गई जिससे श्रद्धालुभाव से मंदिर  में घंटो उपस्थित रहे ।

महाप्रबंधक ने सराहा
श्री कृष्ण  जन्मोत्सव पर श्रीराधा कृष्ण  मंदिर के भव्य आयोजन को देखने सोहागपुर कोयला प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मिततल भी पहुंचे और उन्होने मंदिर की व्यवस्था, साज सज्जा की सराहना किया, महाप्रबंधक के साथ उपक्षेत्रीय प्रबंधक एवं कालरी के प्रमुख जन उपस्थित रहे । श्री कृष्ण जन्मोत्सव को देखने नगर पालिका परिषद्  धनपुरी की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती रविन्दर कौर भी पहुंची । मंदिर की पूजा व्यवस्था शुक्ल बंधुओं ने संभाली । कार्यक्रम में पुलिस नगर निरीक्षक का अमले सहित सराहनीय योगदान रहा ।

सुझाव पेटी में पहुंचे सुझाव
मंदिर की व्यवस्था में सकारात्मक सुधार एवं विकास के द्रष्टिगत  इस वर्ष  एक सुझाव पेटी मंदिर में रखी गयी जिसमें युवा श्रद्धालुओं द्वारा सुझाव डाले गये, मंदिर की व्यवस्था समिति के विजय विश्वकर्मा  ने बताया कि उक्त सुझाव पेटी मंदिर परिसर में सुरक्षित रखी हुई है जहां आगे भी सुझाव दिये जा सकते हैं । कार्यक्रम में हिन्दू धार्मिक संस्था के अध्यक्ष हनुमान खण्डेलवाल के नेतृत्व में गणेश गुप्ता, नरेश  गुप्ता, केशव  राय, इन्द्रजीत सिंह छावड़ा, मैथिलीशरण गुप्ता, आनंद मोहन जायसवाल, ओमप्रकाश  सोनी, विनोद रजक, बद्री गुप्ता, रमेश  गुप्ता, अजय जायसवाल, सुजीत जायसवाल, दिलीप जायसवाल,  कृष्ण  कुमार गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, हेमंत सोनी, गुडडू जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, निक्की सिंह, प्रभु राय, फुल्लू गुप्ता,सुनील नामदेव, एसपी सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

ब्रम्हकुमारी विश्वाविद्यालय  से पहुंचे सेवाभावी
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीराधा कृष्ण  मंदिर के पास ही प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  से कार्यकर्ताओं ने एक पंडाल लगाया जहां वे ई’वर के साक्षात्कार के सम्बन्ध में रोचक ढंग से जानकारी उपलब्ध करा रहे थे । युगों के बारें सारगर्भित ढंग से जानकारी देते हुए मनु”य में दैवीय गुणों के प्रादुर्भाव के तरीकों सहित अच्छाई एवं बुराई के फल आदि वि”ायों पर सरल तरीके से चित्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक बनाने के दिशा में अनूठी एवं प्रभावी पहल की गई जिसकी स्थानीय बुद्धिजीवियों ने सराहना की ।

Wednesday, 8 August 2012

Employment Information

रोजगार सूचना - * धनपुरी में मोबाईल दुकान पर पेपर वर्क के लिए मेहनती लडको की जरुरत है. * अखबार बांटने के लिए हाकरों की जरुरत है . contact at our e-mail or comment here R..183